Pravasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Pravasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 जुलाई 2020

Stay Focused and Stay Positive During Covid-19, Rubik’s Philosophy, Corporate & Life Lessons

Rubik’s Philosophy, Corporate Lessons, Life Lessons

 

Beginning of 2020 brought hell lot of professional and personal uncertainties and frustrations due to the crazy Covid-19 pandemic. When lock-down and Work from home started no one was sure how worse, it is going to be. However, I committed to myself that whatever it might come:-
 
v  I would remain focused and positive, and
v  I would keep myself healthy and fit.
 
I set some deliverable to follow these commitments. One of them is -
ü  To learn solving 10 different kind of Rubik’s Cube – (achieved)
o   and Solve all of these in a particular time limit – (on track, need improvement)
 
While solving Rubik’s Cubes, I learned these are not only best stress buster and mind bender but also gives lessons to be hopeful and positive and that all the problems has solution. I summaries my learnings in 10 points corporate lesson. My preferred one is no. 8:-
 

 

1)    Meet and match your Teammates / Colleagues (Family / Neighbors) . This is the first and foremost step to build a perfect work place (House).

 

2)    Sometimes you have to turn (change) yourself upside down to fit in right place.

 

3)    You might be disoriented but there is always a perfect place for you, right moves always put you back in your place.

 

4)    The path to success is not always straight and there are no shortcuts. You need to move away from the easy visible path to achieve target.

 

5)    There are different positions, but each position plays important role to keep the team together.

 

6)    Leaders (centerpiece) must be steady and let their team move around freely while guiding towards the goal.

 

7)    You build the organization (House) layer by layer. Being in top is hard & complex but mind it you cannot be placed correctly at top unless build the bottom correctly.

 

8)    Your one wrong move can unsettle many others. Be mindful of impacts of your actions.

 

9)    You can be at correct place but appears to be misplaced. Appearance is important for organization to look successful.

 

10) Success can be achieved by discipline and following expert’s guidance. It is rare to be successful by chance.

 
Hope this brings hope and positivity. Stay Safe, Stay Positive Thank You 🙏🏻


© Pemit प्रेमित @amitcma @PremitsPics

 


रविवार, 26 अप्रैल 2020

My Silver lining during Covid-19 Pandemic

Who are you Corona/ What are you Corona

I knew can see sun’s corona
Only during solar eclipse,
Now Corona you are everywhere
Scaring everyone

Who are you Corona? What are you?

Are you an eclipse, Or cleaning the world,
A destructor, Or balancing act
Extreme Pain, Or some gain  
Miniscule, invisible, Yet covering the world.

Rivers were polluted
The roads were busy
There was fire in the forests
Ashes in the winds
Everywhere noise
Animals were endanger
Human steps on the moon
But earth was in pain

Then suddenly you came
Brought the fear of death
Scared humans
Science also in panic
So many deaths
No cure
Everything Uncertain

Now
Rivers flowing clean
Fragrant breeze
Blooming forests
Singing Birds
Animals wandering open
The healthy environment

Humans are quarantined
Socially distant but
Making meaningful connections
Emergency workers serving humanity
Everyone is more humble


You tell me Corona
Who are you Corona? What are you?

Are you an eclipse, Or cleaning the world,
A destructor, Or balancing act
Extreme Pain, Or some gain  
Miniscule, invisible, Yet covering the world
Natural or man-made disaster?

Whatever you are,
Whoever you are
We human will fight you off
For billions of years
We have faced evil like you
And always survived as better species
It’s just matter of time
When you’ll be history
Will have some loss
World will come out as winner.
Just go away Corona
Don’t test Our patience
Don’t test Our patience.

© Pemit प्रेमित @amitcma
(April 26th 2020 –Transliterated from a Hindi Poem)



शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

काम किये जा रहा हूँ


काम किये जा रहा हूँ

आराम कर सकूँ कुछ पल
इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

स्मार्ट बने रहने की कोशिश में
फेसबुक, ट्वीट, इंस्टाग्राम किये जा रहा हूँ।

जवान बने रहने की हसरत में
बाल काले, जिम, योगा तमाम किये जा रहा हूँ।

दुनिया की होड़ में बने रहने को
जाने कितने दिन रात बर्बाद किये जा रहा हूँ।

आराम कर सकूँ कुछ पल
इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

सब मेरे हों, मैं सबका बनूँ
इसी धुन में आहुति अपना आप दिए जा रहा हूँ।

हासिल कर सकूँ कुछ खास
जो है पास उसे भी खर्च किये जा रहा हूँ।

बचपन में सोचा बड़प्पन अच्छा
बड़ा होकर बचपना याद किये जा रहा हूँ।

आराम कर सकूँ कुछ पल
इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

दादा दादी, नाना नानी किस्से बन गए
अब खुद ही नाती पोतो को किस्सा सुनाये जा रहा हूँ।

वो दिन अच्छे थे, वो शाम सुहानी
पुरानी यादों में नई सुबह का आग़ाज़ किये जा रहा हूँ।

जो भी है अच्छा है, जो होगा अच्छा होगा
जीने की उम्मीद में कुछ काम किये जा रहा हूँ।

आराम कर सकूँ कुछ पल
इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

आराम कर सकूँ कुछ पल
इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

© Pemit प्रेमित @amitcma  @Premit’sPics
Jan 2nd 2020



बहुत दिनों के बाद कुछ लिख पाया! आपलोगों के सुझाव के लिए प्रस्तुत! 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

सुनने के लिए नीचे क्लिक करें 👇🏻

आराम कर सकूँ कुछ पल इसलिए काम किये जा रहा हूँ।



आराम कर सकूँ कुछ पल इसलिए काम किये जा रहा हूँ।

मंगलवार, 29 जनवरी 2019

२० साल पुराने स्वेटर की कहानी 

 



ये कहानी मेरी नहीं बल्कि उस स्वेटर की है जो मैंने पहना है. इस स्वेटर की उम्र २० साल हो गयी और इसकी दूसरी खासियत ये है की इसे मेरी माँ ने अपने हाथों से बुना है। 

एक स्वेटर की क्या कहानी हो सकती है? पर इस स्वेटर की है, इस स्वेटर के पीछे छिपे भावनाओं की है और कैसे इस स्वेटर के बनने की शुरुआत हुई उसकी भी है।  

आज से करीब २० - २२ साल पहले की बात है. हर साल जाड़े के पहले मम्मी लोगो का ग्रुप ऊन खरीदता और धड़ाधड़ स्वेटर, टोपी, दस्ताना बनाना शुरू। ऊन की भी कई क्वॉलिटी होतीं - जैसे वर्धमान, ओसवाल के ऊन का गोला बेहतर क्वालिटी का माना जाता था। ऊन खरीदने पर कांटा मुफ्त देने वाला दूकानदार बेहतर होता। ९ नंबर का कांटा सर्वव्यापी था। डिज़ाइन और कांटे का आदान प्रदान आस पड़ोस में होता रहता।  साथ ही बातें भी की फलां ने मेरा वो नंबर का कांटा नहीं लौटाया, उसने मुझे वो डिज़ाइन नहीं बताया, इस महीने के सरिता और गृहशोभा में नए डिज़ाइन आये हैं इत्यादि।  बच्चे भी सर्दी की धूप में ऊन का गोला बनाने में मगन रहते।  नए जुगाड़ लगाए जाते गोला बढ़िया और बेहतर बनाने के लिए।  

खैर  स्वेटर बुनने का दौर शुरू हो जाता - पहले छोटे बच्चों के लिए फिर बड़ो के लिए। उसमे मेरा नंबर भी आता, मैंने उस समय दिल्ली में रहना शुरू ही किया था तब। और चूँकि मैं बाहर रहता था इसलिए मेरे लिए थोड़े डिज़ाइनर स्वेटर्स बुने जाते। मुझे वो हाथ से बने स्वेटर्स पसंद नहीं आते, कोई मोटा होता बैग्गी की तरह तो कोई टाइट, किसी का गला तंग तो किसी की बाजू लम्बी।  किसी न किसी तरह का नुक्स मैं निकाल ही देता था। मम्मी निराश होती की इतने मेहनत से बुना है और तुम पहनते ही नहीं। हर बार स्वेटर खुलता उसको ठीक किया जाता पर मुझे कभी पसंद नहीं आता। 

वो शायद १९९८ (98) की सर्दियाँ थी जब मम्मी ने थक हार कर बोला तुम्ही बताओ कैसा स्वेटर होना चाहिए जो तुम पहनोगे। मैंने बोला बना बनाया ले लेंगे इतनी मेहनत की क्या जरुरत है।  पर मम्मी नहीं मानी की मेरे हाथ से बने स्वेटर में मेरा प्यार और आशीर्वाद रहेगा, नहीं भी पहनोगे तो रखे रहना कमसे कम मेरे मन को तो तसल्ली मिलेगी। खैर बात आई गई हो गयी। 

उन दिनों अक्षय खन्ना की एक नयी फिल्म आने वाली थी "आ अब लौट चलें " उस फिल्म के मुख्य गाने में अक्षय खन्ना ने एक स्वेटर पहना था जो बिलकुल साधारण और सौम्य था। ना जाने क्यूँ वो स्वेटर मुझे बहुत पसंद आया , शायद उसकी  सादगी भा गयी। मैं साफ़ कर दूँ की मुझे अक्षय खन्ना या इस फिल्म से कोई खास लगाव नहीं। बल्कि मैंने आज तक ये फिल्म पूरी नहीं देखी।  पर उस गाने और उस स्वेटर में ना जाने क्या बात थी।  तो वो गाना "आ अब लौट चलें" टीवी पे आ रहा था , चित्रहार या उसी तरह के किसी कार्यक्रम में।  हमलोग जमुई में थे उस समय। गाना देखते हुए  मैंने बोला अगर स्वेटर बनाना ही है तो इस तरह का साधारण होना चाहिए बिना किसी फूल पत्ती या पेड़ पौधे के डिज़ाइन वाला। बात फिर आई गयी हो गयी और उसके कुछ दिनों के बाद मैं वापिस दिल्ली चला गया।  

अचानक कुछ महीनों के बाद मुझे ये स्वेटर मिला, जो बिलकुल उसी गाने के स्वेटर जैसा साधारण और दो रंगो का था।  बिलकुल उसकी कॉपी तो नहीं पर उसी की तरह का है। कैसे मिला मुझे याद नहीं पर उस समय साधारणतया जब कोई दोस्त या पडोसी घर से दिल्ली आते तो वो सबका कुछ न कुछ सामान लाते।  याद नहीं किसने लाया था। पर पहली बार माँ के हाथो का बना ये स्वेटर मुझे पसंद आया। और इतना पसंद आया की आज २० साल बाद भी पहनने के बाद पहली बार पहनने का अहसास होता है। ऊन की गरमाहट के साथ साथ माँ के हाथों की ऊष्मा और उसके आँचल की ठंढक महसूस होती है। ये स्वेटर आज भी उतना ही अच्छा है , पता नहीं अच्छे ऊन का कमाल  है या माँ के हाथों का और उनकी भावनाओं का। 

२० साल पहले इसकी कीमत का अंदाजा नहीं था पर आज मेरे लिए ये बहुमूल्य है। अब मन करता है शायद फिर कोई मेरे लिए स्वेटर बुने , वैसे ही मेरा नाप ले और स्वेटर पूरी करने की जल्दी हो जिससे की इसी सर्दी में पहन सकूँ। और अब जब इतनी दूर अमेरिका में बैठा हूँ , इसको पहन कर सोच रहा हूँ "आ अब लौट चलें" पर लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा , लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा।  

                                                                   © Pemit प्रेमित @amitcma 

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

The Year


The Year 

How strange is the relationship between December and January?
Such as old memories and new promises
Both are quite delicate, both have depth
Both have stances, both have stumbles

Both of them are the same face same color
The same number of dates and the same cold
But the identity is different, the aura is Different
Different feelings, Different perspectives

One past, one future,
One end, one beginning
Like night to morning, morning to night
One has stories one has hopes
One is experience, the other has opportunities

Both are connected, such as the two ends of the thread
But still so near and together
Whatever December leaves behind, January adopts them
And those who has the promises for January, they followed from December

It takes 11 months to travel from January to December
But just in a moment you arrive from December to January
When they go farther, they change the weather
When they come closer, they change the Year

Looks like only two other months of the year
But capable of making and destroying everything
Together they keep tied up the rest of the months
and made their separation a festival for the world
Not to forget the memories and always look for future!

© Pemit प्रेमित @amitcma 
(Dec 7th 2018 - inspired from one of Hindi poems from social media)



शनिवार, 16 मार्च 2013

प्रवासी....

हर बार मंज़िल तक पँहुच नाहासिल सा लगा,
ज़ो देखा हर ओर, हर चेहरा बेगाना सा लगा ।

घर से दूर घर बनाना, हमेशा बंजारो सा लगा,
लाख कर ली वफाऐ़ं, हर लम्हा मगर पराया सा लगा।

तड़प रहा हूँ, आकर तेरी आगोश में सर छुपाने को,
चला जिस रस्ते ताउम्र, वापसी उसपे अनजाना सा लगा।

ना वो जमीं ना वो आसमां, चमचमाती भीड़ का कारवां,
दफ़न ना करना यहां मुझे, रूह भी अपना बेगाना सा लगा।

--- प्रेमित (c) 16th March 2013